Maharashtra RTO ने 1499 Auto Taxi चालकों को जारी किया नोटिस, मराठी न जानने पर कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

महाराष्ट्र भर में चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) ने मराठी का कामकाजी ज्ञान न होने के कारण 1,499 गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में 5,299 ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 777 चालकों के पास मराठी का पर्याप्त कामकाजी ज्ञान नहीं पाया गया। उन्होंने कहा, ऐसे सभी चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन 8,217 चालकों का परीक्षण किया गया था, जिसमें से 1,268 व्यावसायिक यात्री वाहन चालकों (ऑटो और टैक्सी चालक) को प्रवीणता परीक्षा में असफल होने पर नोटिस दिया गया था। इनमें से 604 नोटिस अकेले एमएमआर क्षेत्र में जारी किए गए थे। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, यह जांच उड़नदस्तों और आरटीओ कार्यालयों में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के दौरान की जा रही है।

यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

America Oil Tanker Attack | रुक जाओ...कार्गो शिप ने नाकाबंदी तोड़ी, US ने कहा- फायर

चुनावी गड़बड़ी के आरोपों पर Supreme Court का रुख करेगा INDIA गठबंधन, बोले Rahul Gandhi

RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा

Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन