महाराष्ट्र: पालघर में दो छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप मेंस्कूल का चौकीदार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार स्थित एक स्कूल के 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटनाएं 15 जून से 20 जून के बीच हुईं। अर्नाला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, स्कूल के प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद हमने चौकीदार रेमंड विल्सन डायस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा पांच, आठ और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित 17 और 15 वर्ष के हैं और एक ही स्कूल के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध

DK Shivakumar ने Siddaramaiah से मतभेद की बात नकारी, कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं

CRPF जवानों के बलिदान का सम्मान करें Rahul Gandhi, बाबूलाल मरांडी ने दी नसीहत