Maharashtra: MVA में सुलझ गया सीट बंटवारे का फॉर्मूला! कांग्रेस का 200 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

By अंकित सिंह | Oct 24, 2024

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सीट बंटवारे की समस्या सुलझ गई है और विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन-महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 200 सीटों को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे की समस्या सुलझ गई है। हम योग्यता के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज सीट बंटवारे के बाद हमें पूरा भरोसा है कि हम 200 सीटों को पार कर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का वर्तमान विधायकों पर भरोसा कायम, पार्टी ने Nagpur East सीट से वर्तमान विधायक Khopde को फिर मैदान में उतारा

इस बीच, शिवसेना, उद्धव ठाकरे गुट ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें गुट ने वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा आदित्य ठाकरे को फिर से मैदान में उतारा है। एक और दिलचस्प मुकाबला आनंद दिघे के भतीजे केधर दिघे का है, जो कोपरी-पंचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से सीएम एकनाथ सिंधे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आनंद दिघे एकनाथ सिंधे के गुरु थे। बुधवार को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा