Maharashtra: सहयोगी दलों को शरद पवार की सलाह, सीट बंटवारे पर तत्काल निर्णय लेने की जरूरत

By अंकित सिंह | Oct 04, 2024

नेशनल कांग्रेस पार्टी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ के भीतर सीट-बंटवारे की चर्चा पर तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है। 26 नवंबर से पहले राज्य में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि, पवार ने यह भी कहा कि वह विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के भीतर हो रही सीट-बंटवारे की चर्चा में भाग नहीं ले रहे हैं। पवार ने कहा कि सीट-बंटवारे के मामले पर टिप्पणी करना उनके लिए उचित नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में उद्धव-ओवैसी मिलकर बीजेपी को रोकेंगे? AIMIM के MVA में शामिल होने को लेकर आया क्या नया अपडेट

पवार ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की ओर से सभी से एक साथ बैठकर चर्चा करने का अनुरोध करता हूं।' निर्णय यथाशीघ्र हम तक पहुंचना चाहिए। लोग महाराष्ट्र में बदलाव चाहते हैं और यह स्थिति हमारे लिए अनुकूल है और हमें लोगों के मन की इस भावना का सम्मान करना चाहिए। पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए के भीतर कोई टकराव नहीं था, क्योंकि कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी के बीच सांगली निर्वाचन क्षेत्र से कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, इस पर विवाद हुआ था।

प्रमुख खबरें

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं