Maharashtra: शरद पवार के पोते रोहित का अजित पर पलटवार, पार्टियां कार्यकर्ताओं और विचारधारा से चलती हैं

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को अपने 83 वर्षीय चाचा और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को बागी अजित पवार की "सेवानिवृत्ति" की याद दिलाने को खारिज कर दिया, और कहा कि अधिकांश विधायक उनके कारण चुने गए थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की संख्यात्मक ताकत को कमतर आंकते हुए राकांपा प्रमुख के पोते रोहित ने कहा कि पार्टियां कार्यकर्ताओं और विचारधारा से चलती हैं और यह शरद पवार ही हैं जिन्होंने ''एक विचारधारा को 60 वर्षों तक बरकरार रखा।''

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pawar Pariwar में खींचतान और Eknath Shinde खेमे में बेचैनी बढ़ाकर BJP मुस्कुराई

अजित का तंज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आपने मुझे सबके सामने खलनायक के रूप में दिखाया। मेरे मन में अभी भी उनके (शरद पवार) लिए सम्मान है। आप मुझे बताएं, IAS अधिकारी 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। शरद पवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में भी भाजपा नेता 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। आप लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देख सकते हैं... इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है... आप (शरद पवार) हमें अपना आशीर्वाद दें... लेकिन आप 83 वर्ष के हैं, क्या आप रुकने वाले नहीं हैं?.. हमें अपना आशीर्वाद दें और हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी उम्र लंबी हो। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज