Maharashtra ने दावोस सम्मेलन में 30 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षरः Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में महाराष्ट्र ने 30 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं जो उद्योग, सेवा, कृषि और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में करीब 40 लाख रोजगार पैदा कर सकते हैं।

फडणवीस ने कहा कि 16 प्रतिशत निवेश वित्तीय संस्थानों में तकनीकी साझेदारी के रूप में है और ये आयात प्रतिस्थापन प्रौद्योगिकियां हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 83 प्रतिशत एफडीआई अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, जापान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, नॉर्वे, इटली, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, यूएई, स्पेन, कनाडा, बेल्जियम समेत 18 देशों से आएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की डब्ल्यूईएफ बैठक में हुए समझौता ज्ञापनों में से 75 प्रतिशत अब तक साकार किए जा चुके हैं। इस साल की बैठक में प्रस्तावित निवेश के अगले तीन से सात वर्षों में साकार होने की उम्मीद है।

फडणवीस ने बताया कि एसबीजीआई, ब्रुकफील्ड, आर्सेलर मित्तल, फिनमैन ग्लोबल, इस्सर, स्कोडा ऑटो, फॉक्सवैगन, एसटीटी टेलीमीडिया, टाटा, अदानी, रिलायंस, जेबीएल, कोका-कोला, बॉश, कैपिटल लैंड और आयरन माउंटेन जैसी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया