Maharashtra: सपा विधायक आजमी ने जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने दावा किया है कि उनके निजी सहायक को एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में अपशब्द कहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजमी के निजी सहायक की शिकायत पर आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 506 (2) और 504 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah अगले महीने पटना में भाजपा के किसान सम्मेलन में शामिल होंगे

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने आजमी के निजी सहायक के साथ-साथ औरंगजेब के बारे अपशब्द कहे और फिर आजमी को जान से मारने की धमकी दी।

प्रमुख खबरें

Kakori Train Action | योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों के बलिदान दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

SEBI ने 10,000 रुपये के कम अंकित मूल्य ऋण प्रतिभूति जारी करने के नियमों में दी रियायत

Shashwat Sharma एक जनवरी से Airtel CEO का दायित्व संभालेंगे

सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा वार!12 लाख के इनामी 3 खूंखार माओवादी ढेर, बस्तर में फैली हताशा!