महाराष्ट्र : अकोला जिले में गणेश विसर्जन यात्रा पर पथराव, 68 लोग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2024

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बुधवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किये जाने की घटना में कुछ पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम चार बजे अकोट शहर के नंदीपेठ इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अनमोल मित्तल ने बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर पथराव करने के लिए 68 लोगों को हिरासत में लिया और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि घायल लोगों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारी ने बताया, “हालात अब नियंत्रण में हैं।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई