Maharashtra: वर्धा में ट्यूशन जा रही किशोरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में ट्यूशन जा रही 14 वर्षीय छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा साइकिल से ट्यूशन जा रही थी तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना बुधवार दोपहर को अरवी-अमरावती मार्ग पर हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा विभूति डागा धर्म काटा स्थित अपने ट्यूशन क्लास जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा