महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में शामिल, फडणवीस बोले- भाजपा होगी और मजबूत

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2024

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गईं। मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल चाकुरकर के शामिल होने से लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में भाजपा मजबूत होगी। फडणवीस ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल के परिवार से कोई हमारी पार्टी में शामिल हो रहा है। यह बहुत बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में बीजेपी, अशोक चव्हाण के हस्तक्षेप से इस नेता की होने वाली है एंट्री

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे. मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। गौरतलब है कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। . . महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना ने 18 सीटें हासिल की थीं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार