Maharashtra: थम नहीं रहा अजित पवार को लेकर अटकलों का दौर, NCP की बैठक से उनकी दूरी ने नए चर्चाओं को दिया जन्म

By अंकित सिंह | Apr 21, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार को लेकर चर्चाओं का द्वार कम होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, पिछले दिनों उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह एनसीपी में हैं और आगे भी एनसीपी में रहेंगे। अजीत पवार वरिष्ठ नेता शरद पवार के भतीजे भी हैं और पार्टी में उनके बाद दूसरे बड़े नेता माने जाते हैं। हालांकि, चाचा-भतीजे के बीच समय-समय पर तकरार की भी खबरें आती है। इन सबके बीच अजित पवार ने मुंबई में पार्टी की बैठक में शामिल ना होकर एक बार फिर से चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, अजित पवार ने इसको लेकर पार्टी को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मुंबई में पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: दोनों चाहते हैं लेकिन गुण मेल नहीं खाते, महाराष्ट्र के मंत्री ने अजित पवार की बगावत पर दिया बड़ा बयान

राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने अजित पवार के बैठक में शामिल न होने पर कहा कि पार्टी का मुंबई का कार्यक्रम एक महीने पहले निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ अजित दादा हमेशा ही व्यस्त रहते हैं और उन्होंने पुणे में कई कार्यक्रमों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने (राकांपा बैठक में) शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जतायी है। उनके पार्टी कार्यक्रम में शामिल न होने का यह मतलब नहीं है कि वह पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। वह इस सप्ताह मुंबई में इफ्तार पार्टी के दौरान शरद पवार साहब के साथ मौजूद थे।’’ पुणे में अजित पवार ने कहा कि एक समय पर हो रहे दो राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक को चुनना था। मुंबई में पार्टी की बैठक में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को इसको लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप