Maharashtra: पालघर में कारोबारी पर तेजाब फेंकने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 42 वर्षीय कारोबारी पर तेजाब फेंक देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना आठ जुलाई को हुई जब पीड़ित मोबिन शेख विरार इलाके के गोपचारपाड़ा में एलईडी लाइट की अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदाख ने बताया कि दो लोगों ने पीड़ित पर तेजाब फेंका जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, खुफिया तथा तकनीकी सूचनाएं एकत्रित कीं तथा मस्तान उस्मान शेख, संकेत शर्मा और जयेश तारे नामक तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया