Maharashtra: लोनावला में कार-ट्रक की टक्कर में गोवा के दो पर्यटकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

महाराष्ट्र के लोनावला हिल स्टेशन पर शनिवार तड़के एक कार और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर में गोवा के दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटक गोवा से आए 14 लोगों के एक समूह का हिस्सा थे, जो पिकनिक मनाने पुणे जिले के लोनावला पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पर्यटकों को ले जा रही तेज रफ्तार कार हिल स्टेशन के लायन्स पॉइंट के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। लोनावला ग्रामीण थाने के एक अधिकारी ने बताया, “यह दुर्घटना शनिवार तड़के हुई। कुछ स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में दो लोगों को फंसा हुआ पाया।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान योगेश सुतार (21) और मयूर वेंगुर्लेकर (24) के रूप में हुई है, जो गोवा के मापुसा के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए पर्यटकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-Pakistan मैच पर PCB को ICC का अल्टीमेटम, T20 World Cup से बाहर होने का बड़ा खतरा

Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- आंकड़े याद नहीं रहते

Carabao Cup: Arsenal ने Chelsea को दी मात, 2020 के बाद पहली बार फाइनल में एंट्री