महाराष्ट्र : ट्रेन में यात्री का बैग चुराने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री का 1.65 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान वाला बैग चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को मुंबई के बाहरी इलाके ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच हुई।

कांडे ने बताया कि अमृतकर की आरक्षित सीट, शयनयान (स्लीपर कोच) संख्या पांच के दरवाजे के पास थी। वहां उसने अपना लैपटॉप बैग रखा था जिसमें नकद राशि, एक कैमरा और अन्य कीमती सामान थे। अपना सामान व्यवस्थित करते समय उसने देखा कि उसका बैग गायब है।

ट्रेन के कल्याण पहुंचने के बाद शिकायतकर्ता ने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए केवल ढाई घंटे के भीतर दोनों चोरों को पकड़ लिया और 1.65 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का सारा सामान उसे वापस सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

Assam NRC से बाहर 19 लाख लोगों को rejection slip अभी नहीं, Supreme Court में केंद्र का जवाब

मच्छर, हाथी, घोड़ा और बिच्छू… Gujarat के इन अजीब Surnames से जुड़ी कहानी सुनकर चौंक जाएंगे!

Pitru Paksha: श्राद्ध के भोजन में क्या बनाएं और किन चीजों से पूरी तरह करें परहेज

कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, बोले- कमाल कर दिया पायलट जी, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी