महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री की कार को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल बृहस्पतिवार को महानगर के गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

गोरेगांव पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) - आपराधिक धमकीऔर 353(2) - सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देने के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने भी जांच शुरू की और मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम बुलढाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई लाया जा रहा है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे...बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार के बैकआउट करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Gujarat के Amreli में आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने 5 साल की बेटी की हत्या कर खुदकुशी की

Nandigram Bypoll में बड़ा Twist: सुवेंदु से मुलाकात के बाद TMC Candidate ने वापस लिया नामांकन, ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Nitish Kumar संग BJP का रिश्ता सिर्फ सियासी तालमेल नहीं, बोले Ravi Shankar Prasad