महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

ठाणे पुलिस ने ‘क्रिप्टोकरेंसी’ में निवेश पर अधिक लाभ के साथ धन वापसी का वादा करके 71 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दोस्त से 16.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में आरोपियों ने मुंबई के चेंबूर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति और उसके दोस्त को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ में निवेश करने का लालच दिया और समय-समय पर उनसे कुल 16,48,405 रुपये ले लिए।

बाद में पीड़ितों को न तो लाभ अर्जित कर धन की वापसी हुई और न ही उन्हें मूल निवेशित राशि मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और ये सभी आरोपी ठाणे के दिवा और डोंबिवली तथा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा