महाराष्ट्र: मॉयल की चिखला खदान में स्लैब गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) की चिखला खदान में बुधवार को स्लैब गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तीसरे श्रमिक शंकर विश्वकर्मा (56) को इलाज के लिए भंडारा के एक अस्पताल में ले जाया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मृतक श्रमिकों की पहचान विजय नंदलाल (50) और अरुण चोरमार (41) के रूप में हुई है। इसमें बताया गया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुमसर के एक अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

विजयन CMRL मामले में प्रारंभिक जांच का UDF का फैसला सही था: के मुरलीधरन

Famous Temple: हरिद्वार के Kankhal स्थित Daksheshwar Mahadev मंदिर से जुड़ा है माता सती का इतिहास

EAAA India Alternatives का IPO 26 अक्टूबर को आएगा, Edelweiss समूह बेचेगा हिस्सेदारी

SLMG Beverages का 20000 करोड़ का रेवेन्यू लक्ष्य, तीन-चार साल में IPO की तैयारी