Maharashtra में कांग्रेस के एक मात्र सांसद बालू धनोरकर का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। धानोरकर 48 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। प्रतिभा धानोरकर विधायक हैं, उन्होंने 2019 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, ‘‘ गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया।’’ उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Jammu में बस के पुल से गिरने से आठ लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर का निधन नागपुर में शनिवार शाम को हो गया था और वह रविवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर