Maha Shivratri 2025: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान शिव के सुंदर नामों में से ये नाम, हमेशा बनीं रहेगी भोलेबाबा की कृपा

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 20, 2025

इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। भोलेबाबा के भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। अगर आप भगवान भोलेनाथ को खूब मानते हैं, तो आप अपने होने वाले बेटे के लिए भगवान शिव के सुंदरों नामों में से को चयन कर सकते हैं। वैसे तो महाशिवरात्रि पर कई बच्चों का जन्म होता है या अपने होने वाले बेटे के लिए भोलेबाबा के खूबसूरत नामों में एक नाम जरुर पसंद करें। यदि आप भी अपने बेबी ब्वॉय का प्यारा और यूनीक नाम देना चाहते हैं, तो आप भगवान भोलेनाथ के इन प्यारे नाम को रख सकते हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद नाम के रुप में हमेशा आप अपने लाड़ले के साथ बनाए रखने के लिए बेबी ब्वॉय के ये नाम जरुर रख सकते हैं।

भगवान शिव के नामों पर रखें बेटे का नाम


रुद्र


भगवान शिव के इस नाम का अर्थ है शत्रु को हराने वाला। यदि आप अपने बेटे पर भोलेबाबा का आशीर्वाद चाहते हैं, तो आप अपने बेटे का नाम रुद्र जरुर रखें।


आशुतोष 


भगवान शिव के इस नाम का मतलब होता है, जल्दी प्रसन्न होने वाला है।


शिवांश


शिव के अंश को शिवांश कहते हैं। भगवान शिव का यह नाम अपने बेटे के लिए जरुर रखें और बेटे को दिया शिवांश नाम भगवान शंकर का वरदान की तरह है।


शिवयुज


यह नाम भगवान शिव का सबसे अनोखा है। यह बच्चे के लिए सबसे यूनिक और हटके नाम का मतलब है शिव का उपासक या पूजा करने वाला होता है।


अनघ 


अगर आप भी भगवान शिव का नाम पर यूनिक नाम को सर्च कर रही है, तो अनघ नाम काफी अलग है। यदि अपने बेटे में अच्छे संस्कार देखना चाहते हैं तो उसे भगवान शिव का यह नाम दे सकते हैं। अनघ नाम का मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति जो पाप और दोष से राहित हो।


अमरेश 


भगवान शिव का यह नाम बेहद ही यूनिक है। अमरेश नाम का मतलब होता है कि देवताओं के देव होता है।


मृत्युंजय


भगवान शिव को मृत्युंजय भी कहा जाता है। इस नाम का मतलब मृत्यु को दूर करने और जीतने वाला। इसके अलावा, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर भगवान शिव ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी।


चंद्रेश 


 भगवान भोलेनाथ के शीश पर चंद्रमा विराजमान रहता है। इसलिए भगवान शिव को चंद्रेश नाम से भी जाना जाता है।


अकुल 


भगवान शिव गृहस्थ थे, इसलिए उन्हें अकुल भी कहा जाता है। अकुल का अर्थ है परिवार रहित।


अनिकेत 


महादेव के विभिन्न नामों में से एक नाम अनिकेत भी है। जो काफी यूनिक है। अनिकेत नाम का अर्थ होता है सबका स्वामी होता है। 


प्रमुख खबरें

ऐसी कोई भी हरकत...पुतिन के घर पर 91 ड्रोन बरसाया, मोदी को भयंकर गुस्सा आया

Dhurandhar ने बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा के हमले को नाकाम किया, दूसरा पार्ट डरा देगा, Ram Gopal Varma का दावा

Dushyant Kumar Death Anniversary: हिंदुस्तानी गजल से मशहूर हुए दुष्यंत कुमार

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने सऊदी अरब को लेकर किया ऐसा ऐलान, गल्फ बाजार में घमासान मचना तय!