कश्मीर घाटी में मनाई गई महाशिवरात्रि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2025

कश्मीर में हिंदू समुदाय ने बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में स्थानीय हिंदू सुबह-सुबह भगवान शिव की पूजा करने के लिए जबरवान पहाड़ियों पर स्थित शंकराचार्य मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर दर्जनों पर्यटक भी मंदिर पहुंचे।

अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर कहा, “सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन अवसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और ईश्वरीय कृपा लेकर आए तथा हमें शक्ति, ज्ञान और सद्भाव प्रदान करें।”

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कश्मीरी पंडित समुदाय को ‘हेराथ’ की शुभकामनाएं दीं। कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाये जाने वाले हेराथ को हर या शिव की रात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

मीरवाइज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ हेराथ के अवसर पर हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रेम और सह-अस्तित्व के बंधन की बहाली के लिए प्रार्थना करें जो हमारी साझा विरासत का एक अंतर्निहित घटक है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में 58000 Durga Puja का आयोजन, Belur Math जाएंगे HM Amit Shah, CM ने की ये खास अपील

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा, INDIA Bloc ने Chennai में किया प्रदर्शन

Varunastra और GSAT-7C से बढ़ेगी सैन्य ताकत, एंटी-सबमरीन व संचार क्षमता के लिए 4,106 करोड़ का करार

CJP के 16 अक्टूबर के मार्च से कारोबार पर असर की याचिका, High Court में Delhi Police ने दिया भरोसा