Mahavir Jayanti: VHP ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, जहांगीरपुरी में जुलूस को रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

हनुमान जयंती की तैयारियां देशभर में जारी है। हालांकि, रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा की इजाजत नहीं दी जा रही है। इन सब के बीच दिल्ली की जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। पिछले साल हनुमान जयंती पर ही जहांगीरपुरी में हिंसा के खबर आई थी। इसको देखते हुए पुलिस इस बार सतर्क है। हनुमान जयंती पर पुलिस की ओर से शोभायात्रा निकालने की इजाजत देने से भी इनकार कर दिया गया है। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद ने शोभायात्रा निकालने की बात कही है। इसी कड़ी में जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।

आपने आश्वासन दिया कि सब व्यवस्था ठीक होगी और यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकलेगी फिर अचानक 4 अप्रैल को आपने आयोजको को थाने में बुलाकर एक पत्र दिया और आपने लिखा कि क्षेत्र को संवेदनशीलता को देखते हुए आप हमें सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते और आपकी शोभायात्रा की अनुमति रद्द की जाती है। आयोजकों ने 24 मार्च से ही सब प्रकार की तैयारी शुरू कर दी थी सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है अब शोभायात्रा को रोकने से समाज आहत होगा भरतों की भावनाओं को देखते हुए मेरा आपसे आग्रह है कि 4 अप्रैल 2003 वाले पत्र पर पुर्नविचार करे और शोभायात्रा के लिए समुचित व्यवस्था करे।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: बंगाल सरकार को HC का निर्देश, जहां धारा 144 हो वहां जुलूस ना निकले

रामनवमी के दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए हिंसा की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय अब हनुमान जयंती को लेकर सतर्क हो गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी किया जा चुका है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही साथ गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा