Mahesh Babu ने 'Dhurandhar: The Revenge' को बताया 'धमाकेदार'! रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ में पढ़े कसीदे

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2026

सुपरस्टार महेश बाबू ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर सराहना की है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म, जो 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' का सीक्वल है, दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। महेश बाबू ने फिल्म के निर्देशन, संगीत और अभिनय की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 1 | Ranveer Singh का महा-तूफान! 100 करोड़ की ओपनिंग, 'जवान' और 'कल्कि' के रिकॉर्ड ध्वस्त

उन्होंने कहा, “धुरंधर: द रिवेंज’ एक धमाकेदार फिल्म है जिसे बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। रणवीर का सर्वश्रेष्ठ किरदार सामने आया है और क्या बात है… आदित्य धर ने जिस तरह से इस शानदार फिल्म की कल्पना की और इसे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पेश किया है, वह वाकई सराहनीय है।” अभिनेता ने कहा,“मैडी (माधवन) के अभिनय और शाश्वत सचदेव के संगीत का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा…। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना और सराहना चाहिए…। पूरी टीम को बधाई।”

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म

कराची के लियारी कस्बे पर आधारित फिल्म “धुरंधर” की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक व आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। लियारी गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय झगड़ों के इतिहास के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी दिखाई गई है, साथ ही फिल्म जसकिरत सिंह रंगी के रूप में उनकी शुरुआती पृष्ठभूमि पर से पर्दा उठाती है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस