महेश बाबू ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू की याद में कहा- आप मेरी प्रेरणा, ताकत रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

मुंबई। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू ने अपने बड़े भाई घट्टामनेनी रमेश बाबू के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह हमेशा उनकी प्रेरणा और ताकत रहे हैं। अभिनेता कृष्णा के बड़े बेटे रमेश बाबू का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। रमेश बाबू के परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। रमेश बाबू की शनिवार रात को तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रमेश बाबू को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनका निधन हो चुका था। महेश बाबू ने अपने बड़े भाई की याद में ट्वीट किया, ‘‘आप मेरी प्रेरणा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गोवा चुनाव: निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर का इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होंगे

‘अतिथि’, ‘डूकुडु’ और ‘आगादु’ जैसी सफल फिल्मों समेत महेश बाबू की कई फिल्मों में रमेश बाबू ने मदद की थी। रमेश बाबू ने अपने पिता कृष्णा की फिल्मों से एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और ‘अर्जुन’ और ‘अतिथि’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value