Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में 'Rudra' लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 09, 2026

इन दिनों टॉक्सिक (Toxic) और रामायण (Ramayana) फिल्म चर्चाओं में बनीं है, लेकिन इस दौरान 'वाराणसी' फिल्म भी सुर्खियों में बनीं हुई है। एसएस राजामौली की  वाराणसी (Varanasi) लगभग 1400 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। 

महेश बाबू का रुद्र लुक आउट

एक्टर के जन्मदिन पर फिल्ममेकर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने महेश बाबू का 'रुद्र' लुक शेयर किया है। राजामौली ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक वह इंटेंस एक्सप्रेशन दे रहे हैं, जबकि दूसरे में खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा-सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है। वाराणसी में रूद्र।

डबल रोल में हैं महेश बाबू

राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म है वाराणसी। राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी.विजयेंद्र प्रसाद और एस.एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, इस फिल्म में महेश बाबू का डबल रोल है। इसके साथ ही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में है।

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा