सिद्धार्थ निगम और महिमा चौधरी ने बीटीएस-थीम वाले लाउंज बार 'बंगटन लाउंज' का किया उद्धघाटन

By News Helpline | Nov 19, 2022

अगर आप बीटीएस के फेन हैं तो आपको निश्चित रूप  से ये जानकार ख़ुशी होगी कि बीटीएस के फेन्स को ध्यान में रख कर मुंबई के मीरा-रोड एरिया में शानदार 'बंगटन लाउंज' खोला गया है, जिसका उद्धघाटन सिद्धार्थ निगम और महिमा चौधरी ने किया हैं, अगर आप नाचने, गाने और खाने के शौकिन हैं तो एक बार बीटीएस-थीम वाले इस बार और लाउन्ज को जरूर एक्सपीरियंस करे.

इस लाउन्ज के मालिक किंगशूक गून और कौशिक गुन जो पिछले 5-6 सालो से दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से इंस्पायर्ड है, बोले, "उनके साथ हमारा सफर प्रेरणादायक और प्रेरक रहा है। इन लड़कों के माध्यम से हमें बहुत सी चीजों के बारे में पता चला है इस दुनिया में कई कठिनाइयां हैं, और हम चाहते हैं कि जहां श्रेय देना हैं उसे सराहना और श्रेय जरुरु दे"

200 लोगों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था और लगभग 3500 वर्ग फुट के क्षेत्र के साथ, बंगटन लाउंज, फॅमिली और सभी उम्र के लोगों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है, और फ़ूड के साथ थोड़ी मस्ती भी करना चाहते हैं.

मिस्टर गुन बहुत ही प्रोगेसिव सोच के इंसान है, और पुराने तौर तरीकों में ज्यादा यकीन नहीं रखते है, वो हमेश कुछ नया करने में लगे रहते है, और इसी सोच के चलते बंगटग लाउंज का जन्म हुआ। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य अतिथि सत्कार और व्यवसाय के रूढ़िवादी मानदंडों को तोड़ना है लीग से हट कर कुछ बनाना चाहते थे, जहाँ आने वाली नई पीढ़ी बेहतरीन भोजन और संगीत का आनंद ले सके"

फूडीज के लिए बीटीएस-थीम लाउन्ज और बार अल्टीमेट डेस्टिनेशन है, जहाँ आपको तरह तरह की कुजीन के साथ एंटरटेमेंट मिलता है. और जो लोग कोरियाई फ़ूड और के-पॉप के दीवाने हैं, बंगटन लाउन्ज उन सभी लोगो के एक हॉटस्पॉट है.

मुंबई के बांद्रा और अँधेरी इलाको में फाइन डाइन और रेस्टुरेंटस की कोई कमी नहीं है, लेकिन मीरा-रोड को ऐसा कोई ऑप्शन नहीं हैं जिसे यंग-क्राउड एक्स्प्लोर कर सके, लेकिन बंगटन लाउन्ज के साथ अब सब बदलने वाला हैं.

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर