महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज एनसीडी से 3,500 करोड़ रुपये जुटाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2019

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की योजना गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के सार्वजनिक निर्गम से 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी की योजना 500 करोड़ रुपये (आधार निर्गम आकार) के एनसीडी का सार्वजनिक निर्गम लाने की है। यह निर्गम 4 जनवरी, 2019 को खुलकर 25 जनवरी को बंद होगा।

कंपनी के पास 3,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त अभिदान को भी रखने का विकल्प होगा। इस तरह कंपनी कुल 3,500 करोड़ रुपये तक जुटा सकेगी।

इसे भी पढ़ें- रिजर्व बैंक गवर्नर की अगले सप्ताह एमएसएमई, एनबीएफसी के साथ बैठक

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इस पहले चरण के तहत एनसीडी की पेशकश को बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ