यह कंपनी जल्द करेगी 14,000 अस्थायी कर्माचारियों की भर्ती, यहां जानिए सबकुछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

मुंबई। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (एमएलएल) त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता का विस्तार करने के अलावा 14,000 से अधिक अस्थायी (मौसमी आधार पर) कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान कुल 11 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ आठ प्रमुख शहरों में पॉप-अप सुविधाओं जैसे समाधान जोड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक के डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में चीन की रैंकिंग से जुड़ी मिली गड़बड़ी, हुए बड़े खुलासे

एमएलएल ने कहा कि ये नयी चीजें अतिरिक्त पूर्ति केंद्र, सॉर्ट सेंटर के साथ-साथ रिटर्न प्रोसेसिंग केंद्रों में फैले उसके ई-कॉमर्स ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी। इनसे ग्राहकों के लिए कुशलता के साथ समय पर डिलिवरी सुनिश्चित होगी। कंपनी ने अस्थायी तौर 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनायी है क्योंकि वह त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिचालन में तेजी ला रही है। ये कर्मचारी उसके तीसरे पक्ष के कार्यबल में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती