महिंद्रा एंड महिंद्रा 525 करोड़ रुपये में अपनी अनुषंगी कंपनी एसएमएल महिंद्रा को हस्तांतरित करेगी ट्रक एवं बस कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

मुंबई, 29 जुलाई वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बुधवार को पुनर्गठन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि वह 525 करोड़ रुपये में अपने ट्रक एवं बस कारोबार को अपनी अनुषंगी कंपनी एसएमएल महिंद्रा को हस्तांतरित करेगी। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, इस हस्तांतरण से सूचीबद्ध कंपनी एसएमएल महिंद्रा को अधिक तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी। इसमें एमएंडएम की करीब 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मध्यम एवं हल्के वाणिज्यिक वाहन खंड में उसकी मजबूत मौजूदगी है। अधिग्रहण के बाद कंपनी का नाम बदलकर एसएमएल महिंद्रा कर दिया गया। वहीं, समूह का ट्रक एवं बस कारोबार भारी वाणिज्यिक वाहन खंड में अधिक मजबूत है।

एसएमएल महिंद्रा के चेयरमैन विनोद सहाय ने कहा कि प्रस्तावित अधिग्रहण से ट्रक एवं बस पर केंद्रित एकीकृत वाणिज्यिक वाहन कारोबार का गठन होगा। दोनों कारोबार के एक साथ आने से एकीकृत उत्पाद विकास योजना पर काम किया जाएगा, उत्पाद मंचों एवं प्रौद्योगिकियों को साझा किया जाएगा तथा ब्रांड की साख का बेहतर उपयोग किया जाएगा। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, कारोबार हस्तांतरण समझौते (बीटीए) पर सात अगस्त तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और इस सौदे को जनवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य वित्त अधिकारी अमरज्योति बरुआ ने कहा कि कंपनी ने ‘स्लंप सेल’ (एकमुश्त बिक्री) का विकल्प इसलिए चुना क्योंकि उसका मानना था कि एसएमएल के शेयरधारकों को कंपनी का मूल्यांकन मौजूदा स्थिति के आधार पर मिलना चाहिए और उसमें भविष्य की संभावनाओं को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Parliament Street Police को शिकायत पर DD Number देने का दिया निर्देश

Sawan 2026 Special: नागपंचमी और महाशिवरात्रि पर खुलने वाले ये Unique Temples, जानें इनकी पौराणिक परंपराएं

Matte vs Glossy Lipstick: बारिश में Matte या Glossy Lipstick? जानें उमस भरे मौसम में कौन है ज्यादा Long Lasting

Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों ने लगाई Supreme Court से न्याय की गुहार, Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति भी माँगी