Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च

By Ankit Jaiswal | Apr 05, 2026

ऑटो बाजार में इन दिनों हलचल तेज है और इसी बीच महिंद्रा ने अपने नए उत्पादों को लेकर आक्रामक रणनीति जारी रखी है। कंपनी पिछले साल से लगातार नए प्रीमियम एसयूवी मॉडल पेश कर रही है और आने वाले समय में भी इसी रफ्तार को बनाए रखने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रही है।

अंदरूनी हिस्से में भी बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें नया डैशबोर्ड, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टच स्क्रीन सिस्टम शामिल हो सकता है। इसके साथ ही एयर कंडीशनिंग वेंट्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं महिंद्रा थार का अपडेटेड मॉडल भी इस साल के दूसरे हिस्से में आने की संभावना है। बता दें कि थार कंपनी के सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड वाहनों में से एक है और इसके नए संस्करण में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स में भी सुधार देखने को मिल सकता है। मौजूद जानकारी के अनुसार इसमें नई एलईडी लाइटिंग, बदला हुआ फ्रंट डिजाइन और बड़े पहियों का विकल्प दिया जा सकता है।

अंदर की बात करें तो इसमें स्मार्ट एंट्री, बटन से स्टार्ट होने की सुविधा, वायरलेस चार्जिंग और हवादार सीट जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा आराम और सुविधा मिल सके।

गौरतलब है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में एक नया कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल भी ला सकती है, जो नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। यह मॉडल छोटे और मझोले एसयूवी के बीच की खाली जगह को भरने की कोशिश करेगा और इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ हाइब्रिड विकल्प भी दिए जा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों के मोर्चे पर भी महिंद्रा तेजी से काम कर रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी अगले साल अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल को पेश कर सकती है, जो आकार और फीचर्स के मामले में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आएगा। इसमें अलग-अलग बैटरी विकल्प और लंबी ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि ऑटो सेक्टर में इस समय प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, खासकर इलेक्ट्रिक और एसयूवी सेगमेंट में। ऐसे में महिंद्रा की यह रणनीति कंपनी को बाजार में मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद कर सकती है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह