By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ऑनलाइन माध्यम से खाद्य सामग्री मंगाने और आपूर्ति सेवा के बारे में ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने जो महंगी आइसक्रीम ऑर्डर की थी, वह “खराब” हो गई।
स्विगी ने तृणमूल सांसद को जवाब देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर उनकी मदद करेंगे। स्विगी ने मोइत्रा की पोस्ट के जवाब में कहा, ‘‘यह जानकर खेद है कि आपको यह समस्या आई। कृपया अपना ‘ऑर्डर नंबर’ साझा कीजिए। हम मदद करेंगे।