West Bengal Politics: मदन मित्रा के पाला बदलने पर Mahua Moitra का बड़ा दावा, इसे बताया ED का खेल

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2026

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा, जो पार्टी की संस्थापक ममता बनर्जी के साथ बनी हुई हैं, ने बुधवार को विधायक मदन मित्रा के उस फ़ैसले को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने का निर्णय लिया था। उन्होंने इस कदम को सीधे तौर पर उनके परिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजे गए समन से जोड़ा। कोलकाता में न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा यह कोई हैरानी की बात नहीं है। कल ED ने उनकी पत्नी, बहुओं और बेटों को समन भेजा था। इसलिए, वह ED के समन पर गए हैं... वह ED के बुलावे पर गए हैं। मंगलवार को एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कथित म्युनिसिपल भर्ती घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में ED ने मदन मित्रा के परिवार वालों को अगले हफ़्ते पूछताछ के लिए बुलाया है। महुआ मोइत्रा ने मदन मित्रा के अचानक बदले हुए रुख की ओर इशारा किया।

प्रमुख खबरें

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं