नए संसद भवन के उद्घाटन पर महुआ मोइत्रा का कटाक्ष, बोलीं- यह मोदीजी का गृहप्रवेश नहीं है

By अंकित सिंह | May 24, 2023

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार "संवैधानिक बारीकियों से अनभिज्ञ" है। मोइत्रा ने यह भी कहा कि टीएमसी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होगी। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के राष्ट्रपति वरीयता क्रम में नंबर 1, उपराष्ट्रपति नंबर 2 और प्रधानमंत्री तीसरे नंबर पर हैं। सरकार संवैधानिक बारीकियों से अनभिज्ञ है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह मोदीजी का गृहप्रवेश नहीं है जो उन्होंने अपने पैसे से बनाया है। टीएमसी 28 मई की शामिल नहीं होगी। बीजेपी को शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान