रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

 बदमाश से रियल एस्टेट कारोबारी बने एक व्यक्ति की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को मंगलवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नई गिरफ्तारी के साथ, इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या अब 17 हो गई है। पुलिस ने बताया कि शिवप्रकाश उर्फ ​​बिकलू शिवू (40) की शहर के भारती नगर में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक बसवराज का कथित सहयोगी जगदीश चेन्नई भाग गया था, जहां से वह कथित तौर पर दुबई, थाईलैंड और श्रीलंका चला गया और फिर दिल्ली लौटा। जगदीश 15 जुलाई को हत्या के बाद देश छोड़कर भाग गया, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे बेंगलुरु ले जाया गया। भाजपा विधायक बसवराज से अब तक हत्या के सिलसिले में कम से कम दो बार पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी