Rajendra Nagar Seat: राजेंद्र नगर सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच मुख्य मुकाबला

By अनन्या मिश्रा | Jan 31, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 7 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना है। वहीं चुनाव के नतीदे 08 फरवरी को आएंगे। दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट की तरफ लोगों की नजरें बनी हुई हैं। इस सीट पर पिछले कई चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। इस बार भी आप पार्टी के अलावा भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राजेंद्र नगर सीट पर लड़ने वाले तीनों ही प्रत्याशी अनुभवी हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उमंग बजाज को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने विनीत यादव पर भरोसा जताया है। इस सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि इस सीट पर 4 बार भाजपा, 1 बार कांग्रेस और आप पार्टी ने भी जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: New Delhi Seat: नई दिल्ली सीट पर आसान नहीं होगी पूर्व CM केजरीवाल की जीत, जानिए क्या हैं समीकरण

साल 2022 उपचुनाव का रिजल्ट

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप नेता राघव चड्ढा ने जीत हासिल की थी। लेकिन बाद में राघव चड्ढा राज्यसभा भेज दिया गया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। फिर साल 2022 में इस सीट पर उपचुनाव कराए गए और इस बार आप पार्टी ने दुर्गेश पाठक को टिकट दिया था। वहीं भाजपा ने दुर्गेश पाठक के सामने राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेमलता को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन उपचुनाव के नतीजे आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के पक्ष में आए थे।

साल 2020 चुनाव का परिणाम

बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप प्रत्याशी राघव चड्ढा ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने इस दौरान आर पी सिंह को चुनाव में उतारा था और कांग्रेस ने रॉकी तुसीद को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में राघव चड्ढा ने प्रथम स्थान पर रहकर जीत हासिल की थी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आर पी सिंह को दूसरे और कांग्रेस के रॉकी तुसीद को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी