Mainpuri Bypoll: कार्यकर्ताओं से बोले शिवपाल यादव, 'छोटे नेताजी' के नाम से बुलाए जाएंगे अखिलेश

By अंकित सिंह | Nov 30, 2022

मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से खूब प्रचार किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी में एकता भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश यादव दोनों लगातार पार्टी के पक्ष में प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील की है। शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा है कि अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के नाम से बुलाया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे झगड़े से बचकर जमीन पर काम करते रहे। 

इसे भी पढ़ें: Mainpuri Bypoll: करहल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, चाचा-भतीजे की जोड़ी पर जमकर साधा निशाना

खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव की तुलना पेंडुलम से की थी। योगी ने कहा था कि चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। उन्होंने कहा था कि बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। हालांकि, अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार भी किया। सपा प्रमुख ने कहा कि जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है और वे हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार