Vastu Tips: सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखने के लिए घर के बाहर लिखें ये मंत्र, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2024

वास्तु का घर से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी वस्तु व स्थान का संबंध होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर की हर दिया और हर स्थान को बेहद अहम माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर के अंदर के वास्तु को ठीक करने से दोष से मुक्ति मिलती है। तो वहीं घर के बाहर या आसपास के स्थान से जुड़ी अहम बातों का वास्तुशास्त्र में वर्णन मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: इन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं भगवान विष्णु, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

घर के बाहर लिखें यह मंत्र

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर आप छोटे मंत्र लिख सकते हैं। इन मंत्रों को लिखकर मुख्य द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर 'ॐ नमः शिवाय', 'ॐ गण गणपतये नमः', 'ॐ हनु हनुमंते नमः' लिख सकते हैं।

घर के बाहर लिखें वचन

घर के मुख्य द्वार या बाहर शुभ वचन लिखना चाहिए। जैसे आप घर के मुख्य द्वार पर 'जय बजरंग बलि', 'जय-जय श्रीराम', 'राम-राम', 'श्याम-श्याम', 'जय जय श्री राधे', 'राधे-राधे', 'जय माता दी' आदि वजन लिख सकते हैं। इन वचनों को घर के बाहर या मुख्य द्वार पर लिखने से घर में सकारात्मकता व शुभता आती है।

मुख्य द्वार पर लिखें नाम

घर के बाहर या मुख्य द्वार पर घर का नाम लिखना शुभ माना जाता है। घर का नाम वास्तु और ज्योतिष दोनों के हिसाब से होना चाहिए। वहीं अगर आपने अपने घर का कोई नाम नहीं रखा है, तो आपको घर का नाम जरूर रखना चाहिए। फिर उसी नाम को घर के बाहर शुभ चिन्हों के साथ लिखना चाहिए। इस उपाय को करने से कभी घर में नकारात्मकता का वास नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

कम बजट में चाहिए 4G स्मार्टफोन? Lava Bold N4 Lite में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Naveen Patnaik के रुख पर बोले Sasmit Patra, Election Commission में मतभेद के बाद CEC दें इस्तीफा

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट