अब उर्दू और पंजाबी की तरह मैथिली भी सीख पाएंगे दिल्ली के छात्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मैथिली और भोजपुरी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को कई कदमों की घोषणा की। इसमें आठवीं कक्षा से 12वीं तक मैथिली को वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाना और आईएएस की तैयारी करने वाले ऐसे छात्रों को मुफ्त कोचिंग का प्रबंध करना शामिल है जिन्होंने वैकल्पिक विषय के तौर पर इसे चुना हो। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनावों में कुछ ही वक्त रह गया है और जो लोग ये भाषाएं बोलते हैं वह शहर के किसी भी चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की किस्मत का फैसला करने में अहम भूमिका रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया का मनोज तिवारी पर पलटवार, कहा- जेल जाने से नहीं डरता

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैथिली दिल्ली के स्कूलों में आठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी। दिल्ली के छात्र अब उर्दू और पंजाबी की तरह मैथिली को वैकल्पिक विषय के तौर पर सीख पाएंगे। सरकार के मुताबिक दिल्ली में करीब 60 से 70 लाख मैथिली एवं भोजपुरी भाषी लोग हैं। सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार केंद्र सरकार से भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का भी अनुरोध करेगी। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी