TMC सांसद Derek O'Brien के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानूसन सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित

By अंकित सिंह | Aug 08, 2023

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को मंगलवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने "राज्यसभा सदस्य के लिए अशोभनीय अशोभनीय व्यवहार के लिए" संसद सत्र के मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने "सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने, सभापति की अवज्ञा करने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने के लिए" उनके निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। निलंबन आदेश के बाद भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi degree: केजरीवाल, संजय सिंह को मानहानि मामले में राहत देने से अदालत का इनकार

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा में ‘बुलाने’ के लिए अविश्वास प्रस्ताव संबंधी नियमों का सहारा लिया है। राज्यसभा में टीएमसी के नेता ओ’ब्रायन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से ऊपरी सदन में आने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को आखिरकार लोकसभा में बुलाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव संबंधी नियमों का सहारा लिया गया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone