पालघर में साधुओं की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

पालघर(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में बुधवार को कासा पुलिस थाने के तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने विभागीय जांचके बाद एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल को निलंबित किया है।

इससे पहले, कासा पुलिस थाने के एक सहायक निरीक्षक और उप निरीक्षक जिनकी सीमा में यह घटना हुई थी, को कथित रूप से ड्यूटी नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को थाने के 35 कर्मियों का तबादला कर दिया गया। मुंबई के कांदिवली के दोनों साधु और उनका ड्राइवर गुजरात के सूरत में एक संत के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया योगी को फोन

पालघर में गडचिंचिले गांव में पुलिस टीम की मौजूदगी में भीड़ ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नौ किशोर हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई