मिशन 2022 को लेकर मेरठ कांग्रेस कमेटी में हुए बड़े बदलाव, अनुभवी लोगों को दी गई अहम जिम्मेदारी

By राजीव शर्मा | Aug 06, 2021

मेरठ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल कर नई कमेटी गठित कर दी है। इससे चुनाव से पहले संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। साथ ही क्षेत्र में पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस चुनाव लड़े, इसके लिए अनुभवी लोगों को अहम जिम्‍मेदारी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जबरन कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक 

कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव पर पूरी जोर लगा रही हैं। प्रियंका वाड्रा की सक्रियता और प्रदेश अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में मेरठ में कांग्रेस पार्टी का संभवत पुन: गठन माना जा रहा है। जिला सदस्‍या मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में पूरी तैयारी के साथ चुनाव की पृष्‍ठभूमि तैयार करेंगे। साथ ही विपक्ष की कमियों व उनके खिलाफ की रणनीति पर विशेष तौर पर जोर होगा। सूत्रों का मानना है कि कांग्रेस की इस तैयारी पर मुहर लगाने के लिए सभी को अहमियत के हिसाब से जिम्‍मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि जमीनी स्‍तर पर कार्यकर्ता काम कर सकें और वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर सके।

प्रमुख खबरें

व्यापारियों के 2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा

संजू सैमसन के तेज 57 रन से Team India ने Afghanistan को 7 विकेट से हराया

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR में हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी