MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2026

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कहा है कि मध्य प्रदेश की एक एजुकेशनल सोसाइटी के फंड के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी के बाद उसने 3.97 करोड़ रुपये नकद और 3.45 करोड़ रुपये की सोने की ज्वेलरी ज़ब्त की है। एजेंसी ने बताया कि 'प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत 'श्री आस्था फ़ाउंडेशन फ़ॉर एजुकेशन सोसाइटी' के ख़िलाफ़ चल रही जांच के सिलसिले में 23 जून को ये तलाशी ली गई थी। यह मामला राज्य पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा जयनारायण चौकसे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR पर आधारित है। यह FIR सोसाइटी के फंड के कथित "गबन" और "डायवर्जन" से जुड़े "बड़े पैमाने" पर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दर्ज की गई थी। ईडी  के मुताबिक, चौक्सी ग्रुप से जुड़े घरों, ऑफिस, शिक्षण संस्थानों, ट्रस्ट और बिजनेस ठिकानों पर तलाशी ली गई। चौक्सी, राज्य के जाने-माने एजुकेशन ग्रुप LNCT ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इन आरोपों पर ग्रुप की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

प्रमुख खबरें

पटना में Raj Bhavan मार्च के दौरान Tejashwi Yadav हिरासत में, छात्र मुद्दों पर RJD का हल्ला बोल

Boxing Coach Chhote Lal Yadav को द्रोणाचार्य पुरस्कार: Mary Kom के करियर को नई ऊंचाई देने वाले रणनीतिकार का सफर

Adiala Jail में Imran Khan से मिलीं पत्नी और बहन, Pakistan SC के आदेश से हुआ 9 महीने बाद मिलन संभव

Coal India Subsidiary BCCL ने रोकी माइनिंग, Dhanbad Land Subsidence के बाद DGMS का सख्त निर्देश