By अभिनय आकाश | Sep 22, 2026
आने वाले दिनों में आप भारत के खिलाफ एक बहुत बड़ी इंफॉर्मेशन वॉर होते देखेंगे क्योंकि भारत पर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे देखकर रूस, चीन, अमेरिका और यूरोप के लोग भी चौंक गए हैं। यह खुलासा भारत के लिए तो एक वरदान है, लेकिन भारत के दुश्मनों के लिए श्राप है। इस धमाकेदार खबर की चर्चा अब रूसी और अमेरिकी मीडिया तक में होने लगी है। दरअसल भारत ने उल्टी गंगा बहने लगी कहावत को शत प्रतिशत सच कर दिखाया है। भारत अब एक तरफ चीन को ही मैन्युफैक्चरर्ड गुड्स बेच रहा है। तो दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी ज्यादा पेट्रोल और डीजल बेच रहा है। यह दोनों चमत्कार इतिहास में पहली बार हुए हैं। बता दें कि चीन अभी भी भारत को ज्यादा सामान बेचता है। लेकिन भारत ने हाल फिलहाल में जो किया है वह इतिहास में कभी नहीं हुआ।
भारत की तरफ से चीन को होने वाले एक्सपोर्ट्स में 39% और दक्षिण अफ्रीका को होने वाले एक्सपोर्ट्स में 58% की वृद्धि दर्ज की गई है। अब आप इन चौंकाने वाले आंकड़ों पर एक नजर डालिए। इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भारत ने अमेरिका में भी तहलका मचा दिया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका स्मार्टफोनस ने निभाई है। आपको बता दें कि 2015 में भारत ने अमेरिका को $6 बिलियन के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचे थे। जो अब 2025 में 38 बिलियन तक पहुंच गए हैं। इन 38 बिलियन में 25 बिलियन के तो सिर्फ स्मार्टफोंस हैं। 2024 में अमेरिका ने चीन से 11 करोड़ स्मार्टफोनस खरीदे थे और भारत से सिर्फ $.5 करोड़। मगर 2025 में जनवरी से मई का डाटा बताता है कि चीन ने अमेरिका को 2.94 करोड़ स्मार्टफोंस बेचे। जबकि इसी दौरान भारत ने 2.13 करोड़ स्मार्टफोनस अमेरिका को बेच दिए। यानी अमेरिका के बाजार में भी भारत चीन से आगे निकलने वाला है। बहरहाल इसी कड़ी में तेल के बाजार में भी भारत ने बहुत बड़ा खेल कर दिया है।