World Bank-IMF मीटिंग से पहले बड़ा झटका, युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि ईरान युद्ध विश्व अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को प्रभावित कर रहा है और इससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि मुद्राकोष अगले सप्ताह विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमान को कम करेगा। उन्होंने अगले सप्ताह होने वाली आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठकों से पहले अपने संबोधन में कहा, ‘‘अगर यह झटका न लगा होता, तो हम वैश्विक वृद्धि के पूर्वानुमान को बढ़ा रहे होते। लेकिन अब हम... वृद्धि के अनुमान में कमी करने जा रहे हैं।’’ पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया के अधिकतर देशों से आयात पर व्यापक कर लगाने के फैसले के बावजूद विश्व अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखायी थी।

जॉर्जीवा ने कहा कि उप-सहारा अफ्रीका और छोटे द्वीपीय देश ऊर्जा संकट के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं। विश्व भर में, सरकारों के पास खर्च में वृद्धि और कर कटौती के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने की सीमित क्षमता है क्योंकि उनका ऋण पहले से ही बहुत अधिक है। जॉर्जीवा ने नीति निर्माताओं से आग्रह किया कि वे निर्यात सीमित करने और मूल्य नियंत्रण लागू करने जैसे ‘अकेले कदम’ उठाकर स्थिति को और खराब न करें।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी