By अभिनय आकाश | Sep 08, 2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एर्रावल्ली में BRS अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (KCR) के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन BRS MLC मधु और नवीन रेड्डी द्वारा विधानसभा के बाहर तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने BRS नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और स्पीकर के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच, BRS ने आरोप लगाया कि KCR के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दी। विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में BRS नेताओं और अधिकारियों के बीच हुई झड़प के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद यह घटना सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी BRS के बीच एक नए राजनीतिक टकराव में बदल गई।
पुलिस की कार्रवाई के बाद, KTR, हरीश राव और BRS के अन्य विधायक पैदल ही एर्रावेल्ली की ओर चल पड़े। BRS ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके उन विधायकों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी जो KCR की "रक्षा" के लिए एर्रावेल्ली जा रहे थे, जबकि उसी इलाके की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं को बिना रोक-टोक जाने दिया जा रहा था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री A रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार से उनके कक्ष में मुलाकात की और विधानसभा सत्र के पहले दिन हुई हंगामेदार घटनाओं के बाद उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की।