Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2026

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह इस क्षेत्र में जारी संघर्ष और भारत के साथ हवाई यात्रा पर पड़ने वाले इसके संभावित प्रभाव पर पैनी नजर रख रहा है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इस बीच एअर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मंगलवार को बताया कि वे मिलकर 11 मार्च को पश्चिम एशिया जाने और लौटने वाली कुल 58 निर्धारित व गैर-निर्धारित उड़ानों का परिचालन करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के सफल प्रयासों और कतर एयरवेज के सहयोग से मंगलवार को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया। वापस लौटे नागरिकों को देश के तीन प्रमुख शहरों—नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि—पहुंचाया गया है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इस सफल निकासी की जानकारी साझा की। दूतावास ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ निरंतर समन्वय किया गया। 

प्रमुख खबरें

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका

Shafali Verma के शतक से Asian Games सेमीफाइनल में India ने बनाए 195 रन

BRICS देशों को भारत का Exports 34 फीसदी बढ़ा, 19.9 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा