Wimbledon में बड़ा उलटफेर: Naomi Osaka ने World No.1 Sabalenka को हराकर Quarter-final में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2026

जापान की नाओमी ओसाका ने विम्बलडन में इस साल के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में विश्व नंबर एक एरीना सबालेंका को 6-2, 7-6 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले से पहले सबालेंका इस वर्ष तीनों भिड़ंतों में ओसाका को हरा चुकी थीं, जिनमें पिछले महीने फ्रेंच ओपन के इसी दौर का मुकाबला भी शामिल था। ओसाका ने मैच के शुरुआती सेट में अपना सब कुछ झोक दिया और उनकी यह रणनीति कारगर रही।

अंतिम आठ में ओसाका के सामने अब कारोलिना मुचोवा की चुनौती होगी। मुचोवा ने मौजूदा चैंपियन बारबोरा क्रेजिकोवा को 7-5, 5-7, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। इसके परिणाम के साथ यह भी तय हो गया कि इस बार विम्बलडन महिला एकल में नया चैंपियन मिलेगा। महिला एकल के अन्य मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनचिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना हमवतन जेसिका पेगुला से होगा, जिन्होंने अमेरिका की एक अन्य खिलाड़ी ईवा जोविच को 4-6, 6-3, 6-1 से पराजित किया।

प्रमुख खबरें

Volkswagen का 89 साल का सबसे बड़ा Restructuring Plan, 1 लाख Job Cut से बाजार में हलचल

Ladakh में Nautor Land के नियमितीकरण नियमों को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Global Software दिग्गज Adobe में नेतृत्व परिवर्तन, Anil Chakravarthy होंगे नए CEO, AI तकनीक पर रहेगा फोकस

Team India 22 सितंबर को Japan के खिलाफ खेलेगी ऐतिहासिक T20 मुकाबला