अमेरिका में शुरू होने वाली है 5G, रद्द की गई कई उड़ानें; हजारों यात्री प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुधवार से शुरू हो रही नयी 5जी सेवा को लेकर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया जिससे भारत की यात्रा करने वाले लोगों सहित हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। एयर इंडिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों ने घोषणा की है कि वे अमेरिका में अपनी उड़ानें रद्द करेंगी। उन्होंने आगाह किया है कि नयी 5जी फोन सेवा के सिग्नल हवाई जहाजों की नौवहन प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिकी विमानन संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने 14 जनवरी को कहा था कि ‘‘विमान के रेडियो अल्टिमीटर पर 5जी के प्रभाव से इंजन और ब्रेकिंग प्रणाली रुक सकती है जिससे विमान को रनवे पर रोकने में दिक्कत आ सकती है।’’

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार

तेजस-HTT अंकुर-HTT...HAL का ट्रिपल धमाका, रक्षा मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI