Makar Sankranti पर शनि देव की ढैय्या- साढ़ेसाती से मिलेगी राहत, जरूर दान करें ये 5 चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 12, 2026

काले तिल

मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने शुभ होता है। शास्त्रों के मुताबिक, शनि देव ने अपने पिता सूर्य की पूजा काले तिल से ही की थी, जिससे खुश होकर सूर्य देव ने उन्हें मकर राशि का स्वामी बना दिया था। माना जाता है कि काले तिल का दान करने से शनि की दशा से मिलने वाले कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

काले कंबल

शनि देव को काला रंग बेहद प्रिय है। इस मकर संक्रांति पर किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को काला कंबल या गर्म कपड़े का दान करें। ऐसा करने से शनि देव खुश हो जाते हैं और दुर्घटनाओं व मानसिक तनाव से बचाते हैं।

उड़द का दाल

मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी उत्सव के लिए जाना जाता है। उड़द की दाल का संबंध सीधे शनि ग्रह से है। इसलिए उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी का दान करने से कुंडली में शनि दोष शांत होता है। इसके साथ ही इससे व्यापार और करियार में आ रही परेशनियां दूर होती है।

सरसों का तेल

शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है। ऐसे में संक्रांति के दिन छाया दान जरुर करें। एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर इसमें अपना चेहरा देखकर उसको दान करने से शारीरिक कष्ट और पुराने रोगों से मुक्ति मिलती है।

गुड़ और रेवड़ी

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए मीठी चीजों का दान कर सकते हैं। गुड़ का संबंध सूर्य से है और तिल का शनि से, तो ऐसे में आप तिल और गुड़ का दान कर सकते हैं, तो इससे सूर्य-शनि दोनों ग्रहों की कृपा मिलती है। इसके साथ ही इससे पारिवारिक कलह दूर होती है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

दान करते समय इन बातों का ध्यान दें

- दान हमेशा पुण्य काल में ही करें।

- दान सदैव किसी जरुरतमंद, गरीब या बुजुर्ग व्यक्ति को ही दें, तभी उसका पूरा फल प्राप्त होगा।

- दान करते समय अहंकार न करें, बल्कि सेवा का भाव रखें।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।