मकर संक्रांति के दिन घर पर बनाएं बेसन सेव और गुड़ से टेस्टी लड्डू, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 13, 2025

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू घर्म में मुख्य त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को बेहद उत्साह पूर्वक सहित धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि यह नए साल का पहला पर्व होता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन हर भारतीय घर में कई पकवान और डिशेज बनती है। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बनीं चीजें खाई जाती है। इस दिन केवल तिल और गु़ड़ ही नहीं बल्कि बेसन सेव के बनाएं क्रिस्पी लड्डू बना सकते हैं। इसके बनाना बेहद आसान है, बेसन सेव और गुड़ के लड्डू बनाने के बाद इसे सब खाना पसंद करेंगे। चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 

- 250 ग्राम बेसन

- 100 ग्राम गुड़

- एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा

- 3 चम्मच रिफाइंड ऑयल मोयन के लिए

- तलने के लिए तेल

सेव लड्डू बनाने की विधि

- सबसे पहले आप बेसन लें और उसमें बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच मिला लें। अगर आपको सौंफ पसंद है, तो आप एक चम्मच डाल दीजिए।

- बेसन को अच्छे तरह से मिक्स करें और मोयन के लिए दो से तीन चम्मच तेल डालकर हाथ से अच्छे से मिला सकते हैं। जिससे बेसन साथ में बंधने लगे। 

- अब पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।

- हाथों में तेल लगाकर इस आटे की उठाएं और सेव वाली मशीन में डालकर भर लें।

- इसके बाद आप कड़ाही में तेल डालें और गर्म हो जाने के बाद मशीन से सीधे तेल में बेसन के सेव को निकालें।

- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।

- यदि आपके पास सेव वाली मशीन नहीं है तो छेद वाले करछूल से सेव बना सकते हैं।

- सेव को क्रश कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर के रख लें।

- अब कड़ाही में गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डाल दें। जिससे ये पिघल जाए।

- इसके साथ ही दो से तीन चम्मच पानी डालें। साथ ही देसी घी डाल दें। इससे गुड़ बर्तन में चिपके नहीं।

- जब गुड़ अच्छे से मेल्ट हो जाए तब चाश्नी तैयार कर लें। चाश्नी को पानी में डालकर चेक कर लें कि गुड़ एक बार में गोल शेप ले रहा या नहीं। यदि गोल हो जा रहा तो इसका मतलब है कि चाश्नी तैयार है। फिर आप गैस की आंच को धीमा कर दे और सेव को डालकर चलाएं। जिससे सारे सेव पर गुड़ की चाश्नी की कोटिंग हो जाए।

- अब आप गैस की फ्लेम को बंद करें और हाथों में पानी लगाकर फटाफट लड्डू तैयार करें।

- अगर आप चाहे तो इसे थाली में फैलाकर बर्फी का शेप भी दे सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच

दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi पर CM Devendra Fadnavis के घर पहुंचे VP CP Radhakrishnan, किए गणपति के दर्शन