Thandai Recipe: होली पर मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई, जमकर होगी आपकी तारीफ

By अनन्या मिश्रा | Mar 08, 2025

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का त्योहार रंगो, उमंग और उत्साह का प्रतीक होता है। हिंदू धर्म में यह एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे के गाल पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाई आदि बनाई जाती है। इस पर्व का प्रमुख पकवान गुजिया और ठंडाई है। जोकि होली पर विशेष रूप से बनाई जाती है।

होली के मौके पर अधिकतर लोगों के घरों में ठंडाई बनाई जाती है। तो कुछ जगहों पर भांग की ठंडाई का भी प्रचलन है। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार पर अपने मेहमानों का कुछ खास अंदाज में स्वागत करना चाहती हैं, तो आज हम आपको दो खास तरह की ठंडाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। इन स्वादिष्ट ठंडाई का फ्लेवर आपके मेहमानों को खुश कर देगा। तो आइए जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में।

दूध- 1 लीटर ठंडा

बादाम- (15-20 भीगे हुए)

काजू- (15-20 भीगे हुए)

चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

मगज- आधा कटोरी (भीगे हुए)

खसखस- 1 बड़ा चम्मच

सौंफ- 1 बड़ा चम्मच

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च- 10-12

गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच (सूखी हुई)

चीनी- 2 बड़े चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सभी मेवा को पानी में करीब 1-2 घंटे के लिए भिगोएं।

इसके बाद सभी चीजों को निकालकर गुलाब की पंखुड़ियां और शक्कर डालें।

अब इसको पीसकर पेस्ट बना लें।

जब पेस्ट बन जाए तो इसको बाउल में निकाल लें।

फिर किसी बड़े बर्तन में दो चम्मच यह पेस्ट डालकर ऊपर से ठंडा दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

वहीं मेहमान के ने पर ठंडाई को गिलास में निकालें।

इसको ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियां से गार्निश कर सर्व करें।

पान ठंडाई रेसिपी की सामग्री

दूध- 1 लीटर

छोटी इलायची- 2-4

सौंफ- 1 चम्मच

काली मिर्च- 8-10

काजू

बादाम

पिस्ता

मगज- 1 कटोरी -(तरबूज के बीज भीगे हुए)

खसखस

केसर

पान के पत्ते- 3-4 (फ्रेश)

चीनी- 2 बड़े चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)

ऐसे बनाएं

बादाम, मगज, खसखस, सभी मेवा और काली मिर्च को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

फिर पानी निकालकर उसमें पान के पत्ते, चीनी और सौंफ डालकर अच्छे से पीस लें।

वहीं एक कटोरी में केसर को दूध में भिगो दें।

अब सभी सामग्री को अच्छे से पीसकर एक बड़े जार में निकालें।

इसमें घुली हुई केसर और ऊपर से ठंडा दूध डालकर ग्राइंड करें।

इस आसान तरीके से पान ठंडाई बनकर तैयार हो जाएगी।

आप इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

मेहमान के आने पर इसमें केसर और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

प्रमुख खबरें

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

BCCI ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियो के लिए मांगे आवेदन